{"_id":"5dd4378d8ebc3e54fb5d24c6","slug":"death-barabanki-news-lko4931722112","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से गई अधेड़ की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से गई अधेड़ की जान
विज्ञापन
बिलखते परिवारीजन।
- फोटो : BARABANKI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज से एक अधेड़ की जान चली गई। परिवारीजनों ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन का लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। उधर अधेड़ की मौत के बाद झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी शुभम का आरोप है कि उसके बाबा नंदलाल गौतम (55) को उल्टी-दस्त के साथ पेट दर्द की शिकायत पर मंगलवार सुबह झंझरा चौराहा पर दवाखाना चलाने वाले बब्बू के पास उपचार के लिए लेकर गया था। पेट दर्द की शिकायत पर नंदलाल को झोलाछाप ने एक इंजेक्शन लगा दिया। उसके 15 मिनट बाद ही नंदलाल की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाने तब तक उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना शुभम ने परिवारीजनों के साथ ही पुलिस को भी दी। परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस भी पहुंच गई लेकिन उस बीच दुकान बंद कर झोलाछाप बब्बू भाग गया।
इसके बाद परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर परिवारीजनों को शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहम्मदपुर खाला प्रभारी - मनोज कुमार शर्मा झंझरा चौराहे पर एक झोलाछाप के इलाज से अधेड़ की मौत होने की सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंचे तो वह दुकान बंद कर भाग गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जांच की जा रही है।