{"_id":"5d7a8b368ebc3e939f406894","slug":"death-barabanki-news-lko481196131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार ने ली एक और विवाहिता की जान, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार ने ली एक और विवाहिता की जान, पांच गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र में बुखार की चपेट में आकर एक और विवाहिता की जान चली गई। पांच अन्य लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। बुखार की चपेट में आकर जिले में 15 लोगों की जान जा चुकी है।
क्षेत्र के रामपुर मजरे जमीन हुसेनाबाद निवासी राकेश की पत्नी मीनू (25) एक माह से बुखार से पीड़ित थी। परिवारीजन निजी चिकित्सकों से उसका इलाज करा रहे थे। बुधवार शाम हालत गंभीर होने पर परिवारीजन लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल लेकर गए। गुुरुवार सुबह उपचार के दौरान मीनू की मौत हो गई। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। कोठीडीह निवासी दिव्यांशी (6) पुत्री विक्रम, लखपेड़ाबाग की पूजा (10), बड़ेल की जगदेई (29), रोहित (15) और रामपाल (36) बुखार से पीड़ित हैं। जिले में बुखार के चलते एक-डेढ़ माह के दौरान 15 लोगों की जान जा चुकी है।
सीएचसी अधीक्षक का तबादला
त्रिवेदीगंज क्षेत्र में बुखार से लगातार मौतों के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश कुुरील को हटाकर हैदरगढ़ भेज दिया गया है। सीएमओ कार्यालय में तैनात डॉ. महमूद को सीएचसी त्रिवेदीगंज का अधीक्षक बनाया गया है।