{"_id":"67c20405b5ea59744d000cc4","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-hanging-from-a-tree-barabanki-news-c-315-1-brp1006-134281-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला लापता युवक शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पेड़ पर फंदे से लटकता मिला लापता युवक शव
Sat, 01 Mar 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बुढ़नापुर मजरे करनपुर में रात भर से लापता युवक नेम कुमार (22) का शव शुक्रवार सुबह पेड़ पर गमछे से बंधे फंदे से लटकता मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे मानसिक अवसाद में आकर आत्महत्या का केस मान रही है।
नेम कुमार पांच भाईयों में सबसे बड़ा व अविवाहित था। वह पंजाब के लुधियाना में निजी क्षेत्र में नौकरी करता था। एक महीने पहले ही वह गांव आया था। पिता शिवपाल के अनुसार नेम कुमार बृहस्पतिवार की शाम घर से निकला मगर वापस वापस नहीं आया। शुक्रवार सुबह खोजबीन के दौरान गांव से तीन सौ मीटर दूरी स्थित तालाब के पास बसौली गांव के किसान भीखू सिंह के आम के बाग में उसका फंदे से लटका शव मिला। एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मृतक कुछ दिनों से अवसाद में चल रहा था। परिजनों ने भी इस मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। (संवाद)