फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body of missing young man, fear of murder

लापता युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 17 Sep 2020 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing young man, fear of murder
असंद्रा (बाराबंकी)। घर से तीन दिन से लापता चल रहे एक युवक का शव बुधवार को गोमती नदी में मिला। जहां शव मिला है, उससे कुछ दूरी पर युवक की बाइक मिली है। परिवारीजन युवक की हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जता रहे है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक असंद्रा थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी के पलौली घाट के किनारे बुधवार को एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता लगा कि मृतक सुबेहा थाना के पलौली गांव का निवासी है और वह घर से तीन दिन पहले लापता था, जिस पर उसके परिवारीजन तलाश रहे थे।
विज्ञापन

चरवाहों से जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो मृतक की बाइक नदी के दूसरे किनारे पर टीकारामघाट से बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान पवन कुमार सिंह चौहान (26) पुत्र दान बहादुर सिंह चौहान निवासी ग्राम ताला रुकनुद्दीनपुर थाना सुबेहा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारीजनों ने बताया कि युवक रविवार को दिन में घर से बाइक पर निकला था। परिवारीजनों ने युवक के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। किसी के खिलाफ पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। एसओ दुर्गेश मिश्रा का कहना है कि पीएम रिपोर्ट व मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed