{"_id":"5f591de18ebc3e54d33be663","slug":"dead-body-of-a-missing-youth-found-in-suspicious-circumstances-barabanki-news-lko5393492139","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतरिख (बाराबंकी)। छह दिन पहले घर से लापता हुए एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटकता हुआ मिला। बुुधवार सुबह मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों ने अधेड़ की हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस के मुताबिक सतरिख थाना क्षेत्र के मौथरी गांव निवासी राजबहादुर (48) पुत्र नंदलाल लगभग छह दिन पूर्व घर से लापता हो गए थे। काफी खोजबीन के बाद उनका कोई पता नहीं चला। इसकी सूचना उनकी पत्नी रामावती ने थाने पर दी। बुधवार की सुबह गांव के बाहर स्थित चिलबिल के पेड़ से साड़ी के फंदे से संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटकता हुआ पाया गया।
परिवारीजन आशंका जता रहे हैं कि किसी ने हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक व्यक्ति गांव में ही स्थित एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता था। मृतक के दो बच्चे हैं। इस घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता लगने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।