{"_id":"60df61ab8ebc3ec2541248bd","slug":"dead-body-found-barabanki-news-lko5852025173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। घर से नाराज होकर निकले एक युवक का शव ट्रेन की पटरी पर छोटे-छोटे टुकड़ों में मिला। उसकी शिनाख्त उसके पास से मिले आधार कार्ड से हुई। इसकी सूचना परिवारीजनों को देने के साथ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के डमौल गांव के पास की है। यहां पर गोंडा की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर शुक्रवार की सुबह एक शव कई टुकड़ों में पड़ा देख ग्रामीण सहम गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की तो रेलवे लाइन पर ही कुछ दूरी पर शराब की बोतल, आधार कार्ड व पैन कार्ड मिला।
जिससे दमौल क्रॉसिंग पिलर संख्या 739/35 पर मिले शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के मुर्तजा नगर, केसरूआ निवासी कामता गौतम के पुत्र शिवराज कुमार गौतम के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने घटना की सूचना परिवारीजनों को देने के साथ ही टुकड़ों में मिले शव को इकट्ठा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हल्का दरोगा आलोक सिंह ने बताया कि आधार कार्ड से शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना देने के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।