{"_id":"6a5d2f94f2026260ef02336a","slug":"dcm-rams-into-rear-of-truck-driver-dies-barabanki-news-c-13-1-lko1126-1836164-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत
Mon, 20 Jul 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़। कस्बे में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास रविवार को आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही डीसीएम उसमें जा घुसी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
लखनऊ के रहीमाबाद निवासी अंकुश (30) डीसीएम लेकर लखनऊ की ओर आ रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में उसके दोनों पैरों में कई जगह गंभीर चोटें आई थीं। एसएचओ अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। डीसीएम को सड़क से हटवा दिया गया है। (संवाद)