{"_id":"67c204349837223d38035a39","slug":"daughters-lover-along-with-his-partner-had-committed-murder-barabanki-news-c-315-1-brp1006-134292-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बेटी के प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बेटी के प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या
Sat, 01 Mar 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के मुर्तजीपुर गांव में पांच दिन पहले हुई किसान कृष्णानन्द उर्फ रामू (35) की हत्या उसके रिश्तेदारों ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले बेटी के प्रेमी ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर की थी। हालांकि बेटी को यह नहीं पता था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए किशोर को बाल अपचारी के रूप में संरक्षण में लिया है। यह जानकारी एएसपी डाॅ. अखिलेश नारायण सिंह ने शुक्रवार को दी।
मुर्तजीपुर के किसान कृष्णानन्द उर्फ रामू का शव 24 फरवरी को खेत में पड़ा मिला था। हत्या से दो दिन पूर्व 22 फरवरी को कृष्णानन्द का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। जिस पर कृष्णानन्द के साले का पुत्र कृष्णानन्द की पत्नी व छोटी बेटी को लेकर घर से चला गया था। परिजनों ने पिता की हत्या का आरोप साले के पुत्र पर लगाते हुए केस दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस द्वारा की गई जांच में हत्या का दूसरा ही कारण सामने आया।
जांच में पता चला कि मृतक की पुत्री का प्रेम प्रसंग पड़ोस के ही प्रिंस वर्मा (19) से चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था। छह महीने पहले इसे लेकर कृष्णानंद ने प्रिंस व उसके परिजनों लड़की से दूर रहने के लिए चेताया भी था। इसी से नाराज प्रिंस ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग व मोबाइल लोकेशन के आधार पर जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने प्रिंस को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार कृष्णानंद शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
23 जनवरी को प्रिंस ने कृष्णानन्द को शराब पीने के बहाने बुलाया। शाम को कोटवासड़क के ढाबे पर खाना खाया और वापस जाते समय गांव के बाहर प्रिंस वर्मा ने कृष्णानन्द उर्फ रामू वर्मा के सिर पर लोहे के पाइप से तथा गर्दन पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने गांव के ही अपने एक 17 साल के दोस्त के साथ मिलकर शव को खेत में फेंक दिया।
मोबाइल से मिला सुराग तो जुड़ गई कड़ियां
हत्या के बाद मृतक का मोबाइल उसके घर पर मिला। पुत्री ने बताया कि 23 फरवरी की शाम प्रिंस ने ही उसे यह मोबाइल फोन दिया था। पूछने पर गुमराह करने के लिए बताया कि वह अत्यधिक नशे में है, इसलिए मोबाइल ले आया। पुलिस ने जांच में यहीं से प्रिंस को घेरे में लिया।