फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Data of three lakh farmers was not uploaded

Barabanki News: तीन लाख किसानों का डाटा ही नहीं हुआ अपलोड

Mon, 05 May 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 05 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Data of three lakh farmers was not uploaded
बाराबंकी। जिले में फार्मर रजिस्ट्री का काम काफी धीमा हो गया है। किसानों के साथ ही जिम्मेदार भी इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। यहीं वजह है कि अभी तक करीब तीन लाख किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सम्मान निधि पाने वाले जिले के किसानों की संख्या 5.65 लाख के आसपास है। इन सभी को अपनी फार्मर रजिस्ट्री करानी है। इनमें से अभी तक महज 2.68 लाख किसानों ने ही अपना डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया है, करीब तीन लाख किसान ऐसे हैं जिनका डाटा अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करने से पहले यह कहा गया था कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उनको सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। इसके बाद फार्मर रजिस्ट्री के काम में काफी तेजी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान सम्मान निधि की किस्त खाते में पहुंचने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। किसान से लेकर विभागीय जिम्मेदार भी इसे लेकर बेपरवाह हो गया। नतीजतन जिले में इन दिनों फार्मर रजिस्ट्री का काम काफी धीमा हो गया है। किसान ही नहीं, जिम्मेदार भी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पा रहा है।



विभाग पूरी तरह से गंभीर
खेती-बाड़ी का काम जोरों पर होने की वजह से फार्मर रजिस्ट्री के काम में कुछ शिथिलता आई है। इसे लेकर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। जल्द ही फार्मर रजिस्ट्री का काम निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पूरा कर लिया जाएगा।
-श्रवण कुमार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed