फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cycle rally

जिले भर में दौड़ी सपा की साइकिल

Fri, 06 Aug 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
cycle rally
बाराबंकी। रामनगर में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के नेतृत्व में निकाली साइकिल र? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की जयंती पर जिले भर में साइकिल यात्रा निकाली। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जिले की सभी तहसीलों में साइकिल रैली निकाली। साइकिल पर सवार होकर हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गुरुवार को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शहर में बंकी ब्लॉक से विधायक धर्मराज यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने झंडी दिखा कर किया।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर में बदोसरायं चौराहे पर रामसेवक यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राकेश वर्मा ने साइकिल यात्रा की शुरुआत की। कुछ देर बाद साइकिल यात्रा की कमान ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने संभाली और कार्यकर्ताओं के साथ कोटवाधाम पहुंची। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने भी बदोसरायं चौराहे पर रामसेवक यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर साइकिल यात्रा शुरू की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार से सभी वर्ग परेशान है, सरकार में भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई किसानों की उपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की सरकार बनने तक यह साइकिल चलती रहेगी। नाका चौराहे से सपा नेता धमेंद्र यादव ने सफेदाबाद तक साइकिल यात्रा निकली। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए सपा कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छाया चौराहे से सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गई, इससे पूर्व ज्ञापन भी सौंपा। दरियाबाद में कोटवा सड़क से एमएलसी राजेश यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई।
केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में गरीबों, असहाय लोगों के ऊपर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। महिलाएं भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। हैदरगढ़ में पूर्व विधायक राममगन रावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने असंद्रा के नई सड़क तिराहे से साइकिल यात्रा निकाली। सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए 13 किमी. की यात्रा तय कर हैदरगढ़ मुख्य चौराहा पहुंचे। रायबरेली मार्ग मुख्य चौराहा होकर ग्राम्यांचल तक हाईवे पर प्रदर्शन किया।
कस्बा हैदरगढ़ में साइकिल से भ्रमण कर तहसील कार्यालय पर यात्रा का समापन किया। सपा विधानसभा अध्यक्ष परशुराम यादव ने भिलवल से हैदरगढ़ तक साइकिल यात्रा निकाली है। विधायक गौरव रावत ने मसौली क्षेत्र में बांसा, हरख व सिद्घौर में साइकिल यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ नारेेबाजी की। फतेहपुर में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई की अगुवाई में कुर्सी में साइकिल यात्रा निकाली गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। सूरतगंज ब्लॉक में अनिल वर्मा की अगुवाई में साइकिल यात्रा निकाली गयी। मौके पर वीरेंद्र प्रधान, इंतिखाब आलम नोमानी, कुलदीप सिंह, विनोद यादव, बबलू सिंहं, हंसराज यादव, पिंटू यादव आदि मौजूद रहे। कस्बा फतेहपुर में अदनान चौधरी व जीशान अलाम ने बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed