{"_id":"68fa80ceb84815c8cc0c15ad","slug":"crowds-gathered-on-bhai-dooj-waited-for-hours-for-buses-barabanki-news-c-315-1-brp1005-150333-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भाई दूज पर उमड़ी भीड़, घंटों किया बसों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भाई दूज पर उमड़ी भीड़, घंटों किया बसों का इंतजार
Fri, 24 Oct 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। भाईदूज पर देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर यात्रियों की जुटी भीड़ से व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। भीड़ के कारण आने वाली बसों में सीट पाने के लिए काफी मारामारी मची रही।
कई रूट की बसों में तो भीड़ के कारण चढ़ने तक के लिए धक्का मुक्की करना पड़ी। पूछताछ काउंटर पर भी बस के आवागमन की कोई सटीक जानकारी यात्रियों को न मिल पाने से उन्हें दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके चलते बस स्टेशन आने से पहले ही लोग पटेल तिराहे पर बसों को रोककर बैठने लगे। रोडवेज बसों में जगह न मिल पाने पर यात्रियों को विवश होकर डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर परेशानी भी उठाना पड़ी। बाराबंकी डिपो की 112 अनुबंधित बसें लखनऊ समेत 39 रूटों पर संचालित होती हैं। इन बसों में रोजाना 32 से 35 हजार यात्री सफर करते हैं। भाई दूज पर्व के कारण बृहस्पतिवार को यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा हो गई।
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ के आगे संचालित बसों की संख्या नाकाफी साबित होने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। शहर के पटेल तिराहे पर भी यात्रियों की भीड़ बसों के इंतजार में खड़ी दिखी। यात्रियों को हैदरगढ़, लखनऊ, फतेहपुर जाने के लिए बमुश्किल से बसें मिली।
बस स्टेशन के केंद्र प्रभारी एके अवस्थी ने बताया कि निर्धारित रूटों पर संचालित सभी अनुबंधित बसों का संचालन कराया जा रहा है। भाई दूज पर यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई ताकि बसों का संचालन सुचारु रूप से हो सके। भीड़ को देखते हुए ज्यादा व्यस्त रूट पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन भी कराया गया है।