फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crop burn

आग से 17 बीघा गेहूं की फसल स्वाहा

Tue, 19 Apr 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
crop burn
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। आग से फसल राख होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी की तलहटी में लगी गेहूं की 17 बीघा गेहूं की फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गई। इस दौरान फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच सकी। किसानों ने अन्य खेतों को जलने से बचाने के लिए आग के चारों ओर जुताई कर दी। तब जाकर आग फैलने से रुकी।
विज्ञापन

बदोसरायं थाना क्षेत्र में सरयू नदी की तलहटी में किंतूूर, परसा व अन्य गांवों के किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल लगी है। सोमवार की दोपहर खेतों में पता नहीं कैसे आग लग गई। हवा भी चल रही थी इसलिए आग देखते ही देखते अन्य खेतों में भी पहुुंच गई। आग देख किसानों में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड को लेकर कई लोगों ने सूचना दी। लेकिन नदी का किनारा होने के कारण फायर ब्रिगेड का वहां पर पहुंचना संभव नहीं था। रास्ता ही नहीं मिला। गाड़ियां इधर-उधर ही भटकती रहीं। ऐसी हालत में किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से जुताई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि आग आगे न फैले। मगर तब तक किंतूर व परसा गांव के शिवनाथ सिंह, कनेश व शमशेर सिंह की करीब 17 बीघा फसल राख हो चुकी थी। किसानों के अनुसार, करीब दो लाख रुपये की फसल जल गई है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
गृहस्थी का सामान जला
सूरतगंज। छप्परनुमा घर में आग लगने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सुर्जनपुर गांव की है। सोमवार दोपहर यहां के निवासी नरेंद्र मौर्या के छप्परनुमा घर में आग लग गई। आग देख सभी घर के बाहर भाग आए।
इस दौरान जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते वह पूरे घर को अपने आगोश में ले चुकी थी। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस आग में नरेंद्र के घर वालों के कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर राजस्व कर्मी भी मौके पर पहुंचे। संवाद
आम के बाग में लगी आग, तीन पेड़ जले
दरियाबाद। बिजली के ढीले तार में शॉर्ट सर्किट से आम के बाग में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्र के मिरकापुर गांव के पास से एचटी लाइन गुजरी है। यह एचटी लाइन मिरकापुर निवासी भगवान दास वर्मा के आम के बाग के ऊपर से निकली है।

सोमवार को दोपहर अचानक शॉर्टसर्किट के कारण भगवान दास के बाग में आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक किसान के तीन आम के पेड़ और 10 बीघे तैयार सरसों की पिंजई जल गई। फायर ब्रिगेड के एसआई प्रदीप मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed