फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   crocodile

तालाब में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Wed, 16 Sep 2020 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
crocodile
बाराबंकी। सिद्धौर क्षेत्र के सालाभारी गांव के तालाब में मंगलवार को मगरमच्छ देखे जाने पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सालाभारी में करीब 10 बीघा क्षेत्रफल में एक तालाब है। तालाब में काफी मात्रा में जलकुंभी उगी है। आसपास लोगों के मकान भी हैं। मंगलवार को गांव के रामहरख व भारत लाल ने तालाब के किनारे धूप में मगरमच्छ देखा। यह जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण जमा हो गए लेकिन तब तक मगरमच्छ लापता हो गया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने तालाब में काफी तलाश की लेकिन मगरमच्छ का पता नहीं चल सका। मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। वन क्षेत्राधिकारी सफीर अहमद का कहना है कितालाब में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिली थी। टीम को वहां भेजा गया है लेकिन तालाब में जलकुंभी होने के कारण मगरमच्छ का पता नहीं चल सका। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed