फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth's head cut off on railway track

रेल ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव

Mon, 15 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 15 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में बंकी क्रॉसिंग के समीप रेठ नदी पुल पर एक युवक का सर कटा शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।      
विज्ञापन

 
कोतवाली नगर क्षेत्र में बंकी रेलवे क्रॉसिंग के समीप पोल संख्या 1069 के पास सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का सिर कटा शव रेल ट्रैक पर मिला है। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की मानें तो मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास है।
विज्ञापन


आसपास के लोगों से पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसके बारे में पता नहीं लग सका है। घटना स्थल के पास ही मृतक की साइकिल भी खड़ी मिली है जिससे यह भी कहा जा रहा है कि अधेड़ ने किसी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इन सभी बातों का पता अब पुलिस की जांच के बाद ही लग सकेगा। कोतवाल एसपी सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। कोतवाल ने कहा मृतक की पहचान कराने के साथ उसकी मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed