फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth killed hanged from tree

युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया

Tue, 21 Feb 2017 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 21 Feb 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
अपनी बहन के घर आए एक युवक की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया गया। सुबेहा कस्बे के हसनपुर मोहल्ले में हुई इस वारदात में युवक का शव नाले के समीप पेड़ से लटका पाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद घटना की रिपोर्ट दर्जकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


अमेठी जिले के थाना शुकुल बाजार के सरैंया गांव का निवासी मनोज (20) पुत्र रामलखन एक सप्ताह पहले सुबेहा थाना व कस्बे के मोहल्ला हसनपुर के निवासी बहन फूलमता पत्नी रामसरन गौतम के घर आया था।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर को मनोज का शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर नाले के समीप चिलवल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। स्थानीय लोगाें का कहना है कि युवक की हत्या करने के बाद शव पेड़ से लटका दिया गया है। लोगोें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन फूलमता ने बताया उसके पति बाहर मजदूरी का काम करते हैं तथा घर पर वह अकेले रहती है। बताया मेरा भाई मजदूरी के लिए अपने बहनोई के पास जाने के लिए एक सप्ताह पहले आया था। मनोज घर से बाहर गया था, काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की तो पता लगा कि शव पेड़ पर लटक रहा है।


बहन ने भाई की हत्या करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी जेएल सोनकर ने कहा मृतक की बहन के अनुसार युवक की दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी तथा अक्सर घर से गायब हो जाता था। उन्हाेंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed