फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth attacks kid, died.

किशोर ने मासूम के सिर पर मारा डंडा, मौत

Mon, 18 Feb 2019 09:54 PM IST
arun arun Amarujala
Amarujala Published by: arun arun Updated Mon, 18 Feb 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Youth attacks kid, died.
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : Amarujala

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में रविवार की शाम एक गांव में बर्थ-डे के दौरान गुब्बारा फोड़ने को लेकर दो बच्चों में विवाद हो गया। इसी बीच एक ने डंडे से दूसरे बच्चे के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से लगी चोट से 12 वर्षीय अजय बेहोश होकर गिर गया। गांव में ही एक डॉक्टर से इलाज कराया गया। सोमवार की सुबह हालत बिगड़ते ही सीएचसी सूरतगंज व फतेहपुर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाराबंकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन



मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ढकवा मजरे नारेपार निवासी रामकरन के चार वर्षीय पुत्र संतोष का रविवार को बर्थडे था, इसी दिन इनके घर भागवत कथा का समापन हुआ था।  विश्वनाथ के मुताबिक उनका बेटा अजय कुमार (11) बर्थडे में रामकरन के घर गया था। शाम को बर्थ-डे में गुब्बारा फोड़ने को लेकर गांव के ही रामतीर्थ के बेटे सूरज (15) के बीच विवाद हो गया। हालांकि लोगों के समझाने पर दोनों शांत हो गए। इसके बाद शाम करीब 8 बजे अजय घर वापस जा रहा था। इसी बीच पीछे से सूरज ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। चोटिल अजय मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। उसे गांव के ही शिवम व प्रमोद ने घर पहुंचाया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि सोमवार सुबह हालत में सुधार न होने पर फतेहपुर स्थित एक निजी डाक्टर के यहां ले गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज सूरतगंज पतिराम यादव ने पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष रविंदर सिंह ने बताया इस मामले में सूरज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed