{"_id":"5fdf44d42c89d8e34c6f1b5e840518b2","slug":"young-man-wounded-in-saudi-arabia-and-sent-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में युवक को घ्ाायल कर भेजा लखनऊ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी अरब में युवक को घ्ाायल कर भेजा लखनऊ
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी के कतर में वाहन चलाने गए एक व्यक्ति को मालिक द्वारा चाकू मारकर लहूलुहान करने के बाद बिना इलाज कराए हवाई जहाज से वापस घर भेज दिया गया। परिवारीजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए आकाक्षा नर्सिंग होम मे भर्ती कराया।
फैजाबाद के तरवेदपुरवा मजरे जरायलकलां निवासी चन्दे पुत्र मोतीलाल 30 वर्षीय ने बताया कि उसने अपना खेत बेचकर दिसंबर 2014 मे पूरे सालार निवासी निजाम को 90 हजार रुपये देकर कतर में गाड़ी चलाने का वीजा बनवाया था। 7 जनवरी 2015 को वह कतर शहर मे वाहन चलाने के लिए पहुंचा।
वहां मालिक ने वाहन चलवाने के बजाय ऊंट चराने का काम दे दिया। पीड़ित ने बताया कि दिन भर ऊटं चराने के बाद शाम को रूखा सूखा खाना दे देता था और ऊटं चराने के विरोध करने पर मालिक सईद आलम व सिराज पिटाई भी करते थे।
विज्ञापन
लगातार कई महीनों से प्रताडना झेल रहा चन्दे ने मंगलवार को वहां से भागने का प्रयास किया तो तीन लोग उसे पकड़कर मारने पीटने लगे तथा पेट में चाकू घोंप दिया। सूचना पर अरब की पुलिस भी मौके पर आई और मालिकों से बातचीत करके उसे भारत आने वाले हवाई जहाज का टिकट देकर लखनऊ भेज दिया।
बुधवार की सुबह वह लखनऊ से रोडवेज द्वारा जरायलकलां पहुंचकर परिजनों को अपनी आप बीती सुनाई तो परिजन चन्दे को इलाज के लिए भिटरिया स्थित आकांक्षा नर्सिंग होम लाए।
जहां पर चिकित्सकों ने पेट मे धारदार हथियार मारे जाने की पुष्टि करते हुए इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भेजकर युवक का प्राथमिक उपचार किया। कोतवाली प्रभारी जेएल सोनकर ने बताया कि पीड़ित का इलाज कराने के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजवाया गया है।