फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   young man's body was found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Thu, 20 Aug 2015 10:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के पास रेलवे ट्रक पर एक युवक का शव दो टुकड़ों में बृहस्पतिवार सुबह पड़ा मिला। मामले की जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने युवक की हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। घटनास्थल सीतापुर जीआरपी के क्षेत्र का होने के चलते जानकारी पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला सीतापुर पोस्टमार्टम करवाने के लिए ले गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही है। मृतक सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र का निवासी है व बीते तीन माह से फतेहपुर कस्बे में रहकर मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन


कस्बा फतेहपुर रेलवे स्टेशन के बास बने मालगोदाम के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे एक युवक का शव दो टुकड़ों में रेल पटरी के किनारे पड़ा मिला। रेल ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की जानकारी पर यहां लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय लोगाें शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर व जीआरपी सीतापुर को दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की जामातलाशी ली तो उसकी शिनाख्त शिव शंकर पुत्र हरेराम त्रिवेदी (28) निवासी ग्राम अकसोहा थाना रेवसा जिला सीतापुर के रूप में हुई। इसके बाद मृतक के परिवारीजनों को पुलिस ने इस बारे में सूचना दी।

मामले की जानकारी पर घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के पिता हरेराम ने बताया कि उनका पुत्र बीते तीन माह पूर्व नौकरी करने के लिए फतेहपुर गया था जहां वह मजदूरी का काम करता है। कहा बेटे शिवशंकर से उनकी अक्सर फोन द्वारा बाते हुआ करती थी।  पिता आरोप है कि किसी ने उनके पुत्र की हत्या कर शव को रेलवे ट्रक पर फेंक दिया है। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।


जीआरपी एसआई दीपेंद्र पटेल ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से कोई भी लिखित तहरीर प्राप्त नही हुई है। कहा शव को सीतापुर ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed