फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young man killed in clash

मारपीट में युवक की मौत

Wed, 23 Dec 2015 11:22 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
असंद्रा थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव में मंगलवार शाम बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने के चलते दोनों को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां देर रात एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन


असंद्रा क्षेत्र के भवनियापुर गांव निवासी रामराज यादव (23) पुत्र रामकैलाश व रामदेव (50) के बच्चों के बीच मंगलवार शाम विवाद हो गया। दोनों का घर अगल-बगल है, इसके चलते बच्चों को झगड़ते देख दोनों के परिवार की महिलाएं भी निकल आईं और उनमें भी झड़प हुई। महिलाओं ने अपने-अपने घर में झगड़े की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर रामराज व रामकैलाश बाहर निकले और रामदेव से झगड़ने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई लोग आ गए और उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें रामराज व रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर थाने में खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया मगर हालत गंभीर देख डॉक्टर ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात रामराज की मौत हो गई जबकि रामदेव का इलाज चल रहा है।


थानाध्यक्ष का कहना है किभवनियापुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्ष के दो लोग घायल हुए थेे। जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई है। मामले में दोनों पक्षों के आठ लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज है। युवक की मौत के बाद अब उसके विरोधी पक्ष के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। मामले की पड़ताल करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed