फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Young girl dies in train grip

ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत

Sat, 10 Jun 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 10 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Young girl dies in train grip
छह ट्रेनें प्रभावित - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान रहती थी जिसके चलते उनसे आत्महत्या कर लिया है। इस माममले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।        
विज्ञापन

    
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर के पास रेल लाइन गुजरी है। इसी गांव के निवासी शिव भजन यादव की पुत्री प्रीती (21) शनिवार की सुबह घर से अचानक बाहर जाने की बात कहते हुए निकल गई थी। घर से निकलने के कुछ देर बाद ही वह ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह के समय खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों को जब घटना की जानकारी हुई तो इस बारे में पुलिस व परिवारीजनों को बताया। मामले की जानकारी होते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री मानसिक रोग से ग्रसित थी जिसका उपचार काफी दिनों से चल रहा था। पिता का कहना है कि शायद इसी के चलते बेटी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।


इनके द्वारा किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है। इस संबंध में कोतवाल जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि युवती मानसिक विक्षिप्त थी जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली है। कहा, पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के साथ मामले की जांच की जा रही है। मामले में परिवारीजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed