फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   women's murder, loot

महिला की हत्या कर की लूटपाट

Sun, 12 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 12 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
women's murder, loot
बाराबंकी ः बदोसरांय के अद्रा गांव में रविवार को महिला की हत्या व लूट के बाद मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के अद्रा गांव में शनिवार की देर रात एक घर में घुसे बदमाशों ने महिला की हत्या कर लाखों रुपये की नकदी जेवर व अन्य सामान लूट ले गए। मृतका के पौत्र के रोने की आवाज सुनकर गांव व परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि महिला मृत पड़ी है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सीओ व कोतवाल ने घटना का जायजा लिया। डाग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम अद्रा में रात करीब 12 बजे घर में घुसे बदमाशों का विरोध करने पर गिरीशा सिंह (50) पत्नी जगदीप सिंह की बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमलाकर निर्मम हत्या कर दिया। महिला के गले में रस्सी का फंदा भी कसा मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के घर के अंदर कमरे, बक्शा व अलमारी के ताले खुले मिले हैं, जिससे वहां लाखों की लूटपाट होने की बात कही जा रही है। सीओ रामनगर दुर्गेश सिंह ने बताया कि मृतका के पति अपने पुत्र के पास सूरत गुजरात गए हुए हैं। उनके आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने की लूट हुई है।  

मूक बधिर पौत्र के साथ घर में अकेले थी महिला
मृतका गिरीशा सिंह का इकलौता बेटा राजकुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ गुजरात के सूरत में रहकर नौकरी करता है। मृतका के पति जगदीश सिंह करीब डेढ़ माह पहले सूरत बेटे के पास गए थे और इस समय घर में गिरीशा सिंह व उनका मूक बधिर आठ वर्षीय पौत्र साहिल था। रात के समय गिरीशा सिंह अपने घर के सभी कमरों का ताला बंद कर घर के बाहर बरामदे में सोई थीं और उनके साथ पौत्र साहिल भी था। बदमाशों ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। 

ग्रामीणों में दहशत
बदोसरांय गांव निवासी अजय सिंह बताते हैं कि घटना के बाद उनकी मां सबसे पहले पहुंची थी। उनकी जानकारी के बाद हम लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी अजय सिंह बताते हैं कि गांव में लूट और हत्या की ऐसी सनसनीखेज घटना पहली बार हुई है। ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं। 


एक सप्ताह में हुई हत्या की पांच वारदातों से दहशत
जिले में बीते एक सप्ताह के अंतराल में हुई हत्या की पांच वारदातों से दहशत का माहौल है। जैदपुर, बड्डूपुर, देवा व बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में हुई इन वारदातों में तीन मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो मामलों में पुलिस अभी आरोपी तक पहुंच नहीं सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed