{"_id":"6f463b9eaa994f0a478057efcc4755fd","slug":"women-s-beaten-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पीटा, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का पीटा, फायरिंग
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतरिख थाना क्षेत्र के भागमतपुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम रंजिश में रसूखदारों ने एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं आरोपियों ने तमंचे से कई राउंड हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत भी फैला दी। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
थाना सतरिख क्षेत्र के भागमतपुर गांव निवासी मनोज की पत्नी मंजू देवी बृहस्पतिवार की शाम अपने घर की छत पर कपड़े उतारने गई थी। तभी कुछ कपड़े छत के नीचे हरिनाम के घर के बाहर गिर गए।
ग्रामीणों की मानें तो हरिनाम व मनोज के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा है। मनोज की पत्नी मंजू जब हरिनाम के घर के बाहर अपने कपड़े लेने गई तो हरिनाम ने अपने साथियों संग मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच हरिनाम पक्ष के लोगों ने तमंचे लहराते हुए कई राउंड हवाई फायरिंग कर गांव में दहशत भी फैलाई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी सतरिख पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है। एसओ जावेद खान का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते यह मारपीट हुई है। कहा अभ्री तहरीर नहीं मिली है। फायरिंग की सूचना नहीं है।