फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   women killed 1.5 lac Rs

डेढ़ लाख के लिए महिला की हत्या

Fri, 20 Nov 2015 10:47 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
ससुरालीजनों ने विवाहिता को मायके से डेढ़ लाख रुपये मंगाने को कहा। मना करने पर सबने मिलकर पहले जमकर पीटा फिर गला कसकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद ससुरालीजनों ने विवाहिता के भाई को तबियत खराब होने की जानकारी दी और मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में मृतका के भाई समेत पूरा परिवार पहुंचा तो देखा तो उसके शरीर पर चोट व गले में फंदे का निशान था।
विज्ञापन


मृतका के भाई ने थाने पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जमीना निवासी चंद्र प्रकाश वर्मा ने अपनी पुत्री रेखा वर्मा का विवाह 17 फरवरी 2014 को रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम डीह मजरे अशोकपुर चाचू सरांय निवासी हरिशंकर वर्मा के पुत्र बाल गोविंद के साथ  किया था।
विज्ञापन


शादी में कम दहेज लाने के लिए ससुरालीजन उसे आए दिन प्रताड़ित किया करते थे जिसके चलते कई बार रेखा को मारपीट कर घर से भी भगा दिया था और दहेज के बाकी डेढ़ लाख रुपये लेकर ही दोबारा घर में घुसने की बात कही थी। रिश्तेदारों की मदद से उसे एक माह पूर्व ससुराल भेजा गया था। मृतका के भाई आनंद कुमार का आरोप है कि बृहस्पतिवार शाक को उसके पति बाल गोविंद, ससुर हरिशंकर, जेठ अरविंद कुुमार, जेठानी व सास ने उसे मायके से डेढ़ लाख लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा ने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसको जमकर पीटा और गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मायके वालों को तबियत खराब होने की सूचना देकर सभी मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में मृतका के भाई समेत पूरा परिवार पहुंचा तो देखा तो उसका शरीर कई जगह पिटाई के व गले में फंदा कसने का निशान था।

जबकि रेखा का शव जमीन पर पड़ा था। मृतका के भाई आनंद कुमार वर्मा ने रामनगर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आनंद ने पुलिस को पति बाल गोविंद, ससुर हरिशंकर, जेठ अरविंद कुुमार, जेठानी व सास के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

एक साल भी वैवाहिक जीवन नहीं जी सकी बिटिया
मृतका के पिता चंद्र प्रकाश वर्मा का रो-रोकर बुरा हाल था।  उसके मुंह से बस बिटिया के लिए आह निकल रही थी। डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम न कर पाने का मलाल चंद्र प्रकाश व रेखा के भाई आनंद को खाए जा रहा था। मौके पर मौजूद रिश्तेदार दोनों पिता-पुत्रों को ढांढस बंधाया। चंद्र प्रकाश बस यही कह रहा था मेरी बिटिका एक साल भी वैवाहिक जीवन नहीं जी सकी दरिंदों ने बेरहमी के साथ मेरी बेटी को मार डाला।


मृतका केे भाई आनंद वर्मा ने पति बाल गोविंद, ससुर हरिशंकर, जेठ अरविंद कुुमार, जेठानी व सास के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
- पंकज सिंह, थानाध्यक्ष रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed