फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Women and teeage girl die in accident

हादसों में किशोरी व महिला की मौत

Thu, 25 Apr 2019 10:25 PM IST
arun arun Amarujala
Amarujala Published by: arun arun Updated Thu, 25 Apr 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
Women and teeage girl die in accident
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

बड्डूपुर/ रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर व बड्डूपुर थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में एक किशोरी व एक महिला की मौत हो गई। बड्डुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिगैया निवासी शारदा की छोटी पुत्री अर्चना (13) अपनी बड़ी बहन के यहां से गुरुवार को रिश्तेदार नीरज कुमार को साथ लेकर बाइक से तिगैया गावं आ रही थी। तभी शारदा नहर पटरी पर अमृतपुर गांव के पास अर्चना का रुपट्टा बाइक के पिछले पहिऐ मे फंस गया।

विज्ञापन


इस दौरान अर्चना के गले मे दुपट्टे का कसाव होने से वह उछलकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे मे अर्चना की मौके पर मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा नीरज कुमार व मृतका का डेढ़ साल के मासूम भाई सहित बाइक सड़क पर घसीटती चली गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आ गई। इस सबंध में एसओ गंगेश कुमार ने बताया कि हादसे में बालिका की मौत की जानकारी दिए बिना ही परिवारीजन शव को लेकर चले गए। 

विज्ञापन

 

वहीं रामनगर थाना इलाके बहराइच हाईवे पर ग्राम कटियारा निवासी आरती (35) पत्नी राकेश चौहान अपनी बेटी दर्पण (6) के साथ घर के बाहर खड़ी थी। इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मॉ-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख ग्रामीणों और परिवारीजनों ने महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और उसके ड्राइवर को कब्जे मे ले लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कार बलरामपुर के ईशान रघुवंशी की बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed