फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman Suicide by train was Hurt by disloyality

बेवफाई से आहत युवती ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 18 Feb 2016 11:32 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी की बेवफाई से आहत एक युवती ने बुधवार को क्षेत्र के रफी नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवती ने एक सुसाइड नोट घटनास्थल पर छोड़ा था। सूचना पर मौके पर आसपास के गांवों के भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जिन्होंने युवती का सुसाइड नोट भी पढ़ा। उसके बाद ग्राम पंचायत भयारा निवासी प्रधान पति ने मामला दबाने के लिए सुसाइड नोट गायब कर दिया।  
विज्ञापन


जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के ग्राम भयारा के मजरे सखमदा निवासी सीमा (18) पुत्री ईश्वरदीन का प्रेम प्रसंग फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुदियापुर निवासी एक युवक से दो वर्षों से चल रहा था। अचानक प्रेमी ने सीमा को छोड़ दूसरी लड़की से शादी तय कर ली। इस मामले की सूचना पर सीमा ने अपने प्यार का वास्ता देकर उसके साथ रहने की बात कही। सूत्रों की मानें तो दोनों की रात में फोन पर इस बात को लेकर खूब कहासुनी भी हुई। सुबह युवती की मां अपने मायके रोटीगांव व पिता खेतों में काम करने गये थे। घर में चार बहनों में सबसे छोटी सीमा गुरुवार को प्रेमी की बेवफाई बर्दाश्त नहीं कर सकी और सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर आसपास गांव के भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने सुसाइड नोट को पढ़ा जिसमें प्रेमी का नाम व पूरा मामला लिखा था। इतने में ग्राम पंचायत भयारा प्रधानपति हंसराज यादव मौके पर पहुंचे और लोगों से सुसाइड नोट लेकर किसी को इस बारे में कुछ न बताने की बात कह लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed