फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman raped, accused arrested

युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2016 11:32 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई एक युवती से गांव के ही युवक ने दुराचार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजने की बात पुलिस ने कही है। मामले में आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती बुधवार की सुबह शौच के लिए गई थी। तभी उसके गांव के ही रहने वाले दिनेश पुत्र आशाराम ने खेत में युवती के साथ दुराचार किया। पीड़िता ने जब मामले की जानकारी अपने परिवारीजनों व पुलिस को देने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग निकला। आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद घर पहुंची पीड़िता ने इस बारे में अपने पिता को जानकारी दी। जिसके बाद परिवारीजनों ने बृहस्पतिवार की शाम घटना की शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने घटना के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ ने कहा युवती का चिकित्सीय परीक्षण करवाया जाएगा।
विज्ञापन


दुराचार व गैंगस्टर के आरोपी दबोचे : सुबेहा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त हनीफ निवासी अहीर गांव को गिरफ्तार किया। वहीं मसौली पुलिस ने बीते साल नवंबर में हुए एक गांव की युवती से हुए रेप के आरोपी सतीश कुमार निवासी कपरियन पुरवा को पकड़ा है। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed