फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   woman ded body found

महिला का शव मिला

Mon, 13 Jul 2015 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 13 Jul 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगर घाघरा नदी के किनारे ग्राम देेवारिया के पास सोमवार सुबह एक महिला का शव मिला। मृतका के पति ने पत्नी रुचि के रूप में शिनाख्त की है। पुलिस की मानें तो महिला की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। दो दिन पहले वह घर से चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी चिनहट थाना में दर्ज है। जबकि, ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया के पास घाघरा नदी के किनारे सोमवार की सुबह एक महिला शव मिला है। ग्रामीणों ने बताया शव नदी से बहकर किनारे आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने चिनहट पुलिस से संपर्क कर महिला का शव मिलने की जानकारी दी थी जिसके बाद कमता थाना चिनहट लखनऊ निवासी हरपाल सिंह ने महिला के शव की शिनाख्त पत्नी रुचि (40) के रूप में की है। हरपाल सिंह ने बताया कि रुचि की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। दो दिन पहले वह घर से कहीं चली गई थी। जिसकी गुमशुदगी की तहरीर चिनहट थाना में दिया था। थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि नदी के किनारे महिला का शव मिला है। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed