{"_id":"a3763d67d02c4575449ebe23a2a9d918","slug":"woman-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। जबरन नाली खोदने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी, इससे महिला को गंभीर चोटें आई। धूंधटेर थाना के रसूलपुर मजरे रैगवां निवासी सुमन पत्नी बाबादीन के घर के सामने गांव के ही विजय कुमार, कपिल, अमित आदि नाली खोद रहे थे। सुमन ने इसका विरोध किया। जिस पर वह मारपीट पर अमादा हो गए। बात बढ़ने पर विजय कुमार आदि ने सुमन के घर में घुस गए और उसकी जमकर पिटाई कर दी। शोर मचाने पर ग्रामीणों के एकत्र होने से पहले हमलावर भाग खड़े हुए। पीड़ित महिला ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। परिवारीजनों ने पीड़ित महिला का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया है। थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।