फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Violence in Siddhur, 50 injured

सिद्धौर में हिंसक झड़पें, 50 घायल

Sat, 29 Aug 2015 11:30 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
दिन में कई घरों में तोड़फोड़ की गई। आगजनी भी हुई। शनिवार शाम तक रुक-रुक कर हिंसक घटनाएं होती रहीं। हमलावर भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। हिंसक झड़पों में करीब 50 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


अफवाहों के चलते आसपास के 40 से अधिक गांवों में तनाव के हालात हैं। डीएम व एसपी कस्बे में कैंप कर रहे थे। नौ थानों की पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पीएसी तैनात की गई है। लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के 38 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कस्बे के हालात शुक्रवार को उस वक्त बिगड़ना शुरू हुए जब एक स्थानीय निवासी की कस्बे के ही एक समुदाय के युवकों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर रात में ही दो पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। उस समय पुलिस ने झगड़ा शांत करा दिया लेकिन शनिवार सुबह बाइक से जा रहे रायबरेली निवासी एक दंपती की सिद्धौर कस्बे में एक समुदाय के लोगों ने पिटाई कर दी।

पीड़ित दंपती ने अरूई गांव पहुंच अपने साथ मारपीट की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस पर भड़के एक पक्ष के लोगों ने गांव के दूसरे पक्ष के व्यवसायी की किराना दुकान, चाय के होटल में जमकर तोड़फोड़ कर दी। नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने एक साइकिल की दुकान में तोड़फोड़ की।

इस बीच सिद्धौर में भी दोनों पक्षों ने दुकानों में तोड़फोड़ व आगजनी की। हिंसक भीड़ ने कई घरों में घुसकर मारपीट की और सामान बाहर फेंक दिया। दूध बेेंचने जा रहे एक व्यक्ति को रोककर बुरी तरह पिटा।

हालात बिगड़ने के बावजूद क्षेत्र में एसओ व अन्य अधिकारी भीड़ नियंत्रित करने को आगे नहीं बढ़े। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आगे किया। घरों में हमला कर रही भीड़ को खदेड़ने पहुंचे सिपाही रामदुलारे यादव व सैय्यद आले हमजा खुद ही निशाना बन गए।

भीड़ ने दोनों सिपाहियों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इसके बाद अफसरों को हालात की गंभीरता समझ में आई और कई थानों की फोर्स बुलाई गई। शनिवार शाम तक रुक-रुक कर मारपीट व पत्थर फेंकने की घटनाएं होती रहीं। देर शाम एक एक समुदाय के 40-50 लोग विरोधियों के खिलाफ सड़क पर आ गए। पुलिस पहुंची तो पथराव कर दिया।

उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। कस्बे में शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक हुई घटनाओं में करीब 50 लोग घायल हुए हैं। दूधिये की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।


कस्बे के तनाव का असर आसपास के करीब 40 गावों में देखा गया। इस मामले में चौकी प्रभारी हरिशंकर प्रजापति को एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed