{"_id":"cd7a0fd3f366b231b28e103943c0924c","slug":"two-women-died-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो महिलाओं की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही महिलाओं के तांगे में एक बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में तांगा सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, हादसे में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हो गईं। वहीं, कुर्सी थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना जैदपुर के अंतर्गत ग्राम अहमदपुर से रविवार को एक तांगे पर सवार साफिया बानों (35) पत्नी रियाजुद्दीन, असरफुल निशा (45) पत्नी हाजी मक्की बाबा, महरूल निशा (45) पत्नी अजीज, मतीननिशा (38) पत्नी अतीक, जमीला (40) पत्नी सिद्दीक, जाहिरा (42) पत्नी मोहम्मद अतीक अपने रिश्तेदार मोहम्मद सलीम के घर सफदरगंज थाना अंतर्गत धर्मपुर कटरा को जा रही थी।
तभी अहमदपुर कस्बे के बाहर पोल्ट्री फार्म के पास पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ने तांगें में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे मो साफिया बानों, और असरफुल ट्रक के नीचे गिर पड़ी साफिया बानों के सिर पर ट्रक चढ़ गया जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। वहीं, असरफुल निशा का सिर भी पहिये की चपेट में आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसको जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में महरूल निशा, मतीउन, जाहिरा, जमीला घायल हो गयीं जिनका उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
तांगा चालक मोहम्मद सिद्दीक ने बताया कि ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण वह पीछे से आया और तांगे में टक्कर मार दी सवारी सहित सभी लोग भरभरा कर नीचे गिर गये और ट्रक वाला फरार हो गया। इस घटना की सूचना अहमदपुर चौकी प्रभारी को मिली तो ट्रक को हाईवे पर आते ही पुलिस ने कब्जे में लिया, लेकिन मौके से चालक एवं क्लीनर भागने में कामयाब रहे। चौकी प्रभारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि टोल बचाने के लिये यह ट्रक कस्बे के अंदर से हाईवे पर आ रहा था जिसके कारण दुर्घटना हुई है ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, घटना की तहरीर मिलने पर कार्यवाही जाएगी।
कहा मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं कुर्सी थाना क्षेत्र के खरिहानी गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह (22) रविवार सुबह किसी काम से टिकैतगंज जा रहे थे। तभी निंदूरा के पास लखनऊ मार्ग पर उनकी बाइक में एक डीसीएम ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला है। मृतक के चाचा वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अर्जुन आईटीआई का छात्र था। एसओ बृजेश सिंह का कहना है कि हादसा करने वाले चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
टोल बचाने के लिए लिंक मार्ग पर निकल रहे भारी वाहन
जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर में हुआ सड़क हादसा हाईवे से सटे लिंक मार्ग पर हुआ है। यहां पर भारी वाहन टोल बचाने के लिये अहमदपरु टोल प्लाजा पर पहले ही बने लिंक मार्ग पर होकर परसोला व अहमदपुर के अंदर से हाइवे पर आ जाते है, पुलिस का कहना है कि टोल प्लाजा कर्मचारियों से कई बार कहा गया है कि लिंक मार्ग पर बैरियर लगा दिया जाये ताकि बड़े वाहन अंदर न जा सके परंतु टोल प्लाजा की ओर से कोई कार्रवाई नही की जा रही है।