{"_id":"d4fdead6d268c7af95f2a1df63a3f23c","slug":"two-teachers-killed-in-car-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार एक्सीडेंट में दो शिक्षकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार एक्सीडेंट में दो शिक्षकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर रामनगर मार्ग पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में निजी विद्यालय के दो शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। ये सभी लोग साथी शिक्षक की बेटी की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी फतेहपुर क्षेत्र में बुधियापुर गांव के पास उनकी कार एक ट्रॉली से टकरा गई। उधर, घुंघटेर इलाके में हुए एक अन्य हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में रामनगर मार्ग पर बुधवार देर रात बुधियापुर गांव के पास सड़क पर खड़ी आलू लदी ट्रॉली में तेज रफ्तार कार पीछेे से घुस गई। हादसे में कार सवार विनय कुमार (28) पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम नंदनाकला व सर्वेश कुमार (30) पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम गंगौली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुनील (35) पुत्र जयकरन निवासी ग्राम जाकीपुर, नरेंद्र कुमार (37) पुत्र प्रज्ञाराम निवासी ग्राम नंदनाकला व पुरुषोत्तम (35) पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम खपुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगाें ने सभी घायलों को सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि खड़ी ट्रॉली में कार टकराने से ये हादसा हुआ है। कोतवाल ने कहा कि, मृतकाें का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।