{"_id":"590624ce4f1c1bcc3a441721","slug":"two-killed-four-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठी व फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि इन हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
पहला हादसा फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। जहां शनिवार देर रात बारात से लौट रहे बाइक सवार रामनरेश वर्मा (50), रमेश वर्मा (45) व अविनाश (15) निवासी ग्राम तरावां थाना बड्डूूपुर सूरतगंज मार्ग पर सामने से आ रही एक बाइक से जा भिड़े। हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत नाजुक देखकर रमेश वर्मा को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। जबकि रामनरेश वर्मा की मौत हो गई।
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक भी हादसे में घायल हुआ था मगर निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराकर वह घर चला गया। स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे के समय दोनों बाइकों पर सवार लोग हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
दूसरा हादसा रविवार को कोठी थाना क्षेत्र में पुरई गांव के पास हुुआ। जहां पैदल जा रही हुसैनपुर गांव निवासी गयादेई (65) पत्नी मेवालाल को एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी। घायल गयादेई को उनके पुत्र दीनानाथ ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, हादसा करने वाले बाइक सवार का पता नहीं लग सका है। तीसरे हादसा सिद्धौर के पास हुआ। जहां अपनी मामी माया देवी निवासी मीरापुर को लेकर जा रहे जय जयराम निवासी परेदीनपुरवा की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल मामी व भांजे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।