{"_id":"f167d0cca9daeefcce44a8f641cc6933","slug":"two-died-in-road-accidents-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की जान गई
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा कोतवाली क्षेत्र के उटियामऊ निवासी चंद्रिका (70) मंगलवार दिन में करीब 11 बजे पैदल जा रहे थे। तभी देवा मार्ग पर बस अड्डे के पास पीएसी की एक तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को टक्कर मार दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे के बाद पीएसी का चालक ट्रक समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों ने वृद्ध को इलाज के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाल अनिरुद्ध कुमार सिंह का कहना है कि हादसे में मरने वाले दोनों लोगों के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। कोतवाल ने कहा कि वृद्ध की मौत जिस पीएसी ट्रक की टक्कर से हुई है उसके बारे में पता कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, कोतवाली नगर क्षेत्र में हाईवे पर जैदपुर बाईपास के पास सोमवार देर रात एक युवक बाइक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार शुभम (22) पुत्र श्रीनाथ गुप्ता निवासी मवइया गढ़ी मनौरा थाना आलमबाग गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां उसकी मौत हो गई। लोगों के अनुसार हादसे के समय युवक हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था।