{"_id":"58d560ba4f1c1be1421a1680","slug":"two-desperate-women-lost-their-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी से हताश दो युवतियों ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदगी से हताश दो युवतियों ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
रोते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर क्षेत्र के जरखा गांव के पास शारदा नहर में एक युवती ने शुक्रवार सुबह छलांग लगाकर जान दे दी। दिन भर पुलिस व ग्रामीण नहर में युवती की तलाश करते रहे लेकिन शव बरामद नहीं हो सका।
उधर लोनीकटरा क्षेत्र के मंगलपुर गांव के निकट ट्रेन से कटकर युवती की मौत हो गई है। दोनों घटनाओं में परिवारीजन मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात कह मामले पर पर्दा डाल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद निवासी ममता वर्मा (22) पुत्री अशोक कुमार शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे घर से बाजार जाने के लिए साइकिल से निकली थी। फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर ग्राम जरखा के पास शारदा नहर पटरी पर साइकिल खड़ी कर नहर में कूद गई।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे राहगीरों ने युवती को पानी में डूबता देख पुलिस को सूचना दी और शोर मचाना शुरू कर दिया। तेज बहाव के कारण युवती का पता नहीं लग सका।
मौके पर पहुंचे सीओ राजेश यादव व कोतवाल विकास पांडेय ने ग्रामीणों के सहयोग से युवती की तलाश करने का प्रयास किया लेकिन शाम तक उसका शव नहीं मिल सका। युवती के पिता का कहना है कि उसकी पुत्री बीमार थी। पुलिस का कहना है कि शव मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
त्रिवेदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ककरी गांव निवासी प्रीती (18) पुत्री विनोद मंगलपुर गांव के पास रेल ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। गेटमैन सोनपाल की सूचना पर लोनीकटरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्रीय लोगों से मृतका की शिनाख्त कराई।
घटना लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर गेट संख्या 168 बी से 1006/11 पर बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि युवती परिवारीजनों के साथ खेत पर काम करने गई थी। सूत्रों की मानें तो खेत में काम करते समय उसकी दादी से कहासुनी होने पर उसने गांव से कुछ दूर रेल ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। ।
मौके पर पहुंचे एसआई समर सिंह ने बताया मृतका के पिता को बुला कर शव की पहचान कराई गई है। परिवारीजनों ने किसी प्रकार का विवाद नहीं बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दादी से विवाद के बाद पहले भी जा चुकी हैं तीन जानें
लोनीकटरा थाना थाना क्षेत्र के ग्राम ककरी निवासी मृतका प्रीती का अपनी दादी फूलमती से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों की मानें तो करीब पांच साल पूर्व मृतका की मां लखराजा का उसकी सास फूलमती से झगड़ा हुआ था उसके बाद उसकी जलकर मौत हुई थी।
जिसमें फूलमती उसके पुत्र विनोद, कुलदीप व जियालाल के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसमें सभी को तीन साल की सजा हुई थी। बताते हैं कि कुलदीप की पत्नी श्रीमती अपने बेटे के साथ करीब आठ साल पहले सास फूलमती से झगड़ा करने के बाद ट्रेन से कटकर जान दे दी थी।
अपनी मां की मौत की वजह से प्रीती व दादी फूलमती के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को खेत में मेंथा की रोपाई करते समय दोनों के बीच झगड़ा हुआ और वह नंगे पैर ही खेत से दौड़कर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।