{"_id":"8b9b506862487d63afd9317b2b378dc9","slug":"twenty-million-robbery-in-broad-daylight-in-barabanki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में दिनदहाड़े पौने तीन करोड़ की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाराबंकी में दिनदहाड़े पौने तीन करोड़ की डकैती
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डकैतों ने शनिवार सुबह 10 बजे कोतवाली फतेहपुर से महज तीन सौ मीटर दूर मेंथा व्यापारी के घर महिलाओं को बंधक बना डेढ़ घंटे तक लूटपाट की। वे नगदी समेत पौने तीन करोड़ का माल समेट ले भागे। डकैतों ने महिलाओं को मारापीट भी।
फतेहपुर कस्बे के ब्राह्मणी टोला निवासी मेंथा व कपड़ा व्यापारी धनेंद्र जैन के घर में शनिवार की सुबह करीब दस बजे बदमाशों ने कॉल बेल बजाई। महिलाओं ने जैसे ही दरवाजा खोला, असलहाधारी चार बदमाश घर में घुस गए और धनेंद्र की पत्नी रेखा रानी, अंशिका जैन (पत्नी आशीष जैन, परिवारीजन) व धनेंद्र की सास कांति जैन की पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने महिलाओं के गले से जेवर उतरवा लिए और सभी कमरों में घुसकर डेढ़ घंटे तक जमकर लूटपाट की। तिजोरी खोलकर जेवर व नकदी निकाली और भाग गऐ। बताया जाता है कि वारदात के वक्त एक बदमाश घर के बाहर मौजूद था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम जांच पड़ताल में लग गई।
धनेंद्र के बेटे सचिन जैन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तहरीर में 2.35 करोड़ नकद और 40 लाख रुपये से अधिक के जेवर की लूट होने की बात कही गई है। धनेंद्र जनपद में मेंथा के बहुत बड़े कारोबारी हैं। इनका कपड़ों का भी बड़ा व्यापार है। जिले के एसपी ने कहा कि किसी संगठित गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है। ऐसा लगता है कि इसके लिए पहले से रेकी हुई थी। मामले में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की कई टीमें लगाई जा रही हैं। शाम को डीआईजी वीके गर्ग ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।