{"_id":"68d1008028cf943e33d2a65e19c1f1fb","slug":"try-to-burn-alive-for-dowry-newly-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए नवविवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए नवविवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में सोने की चेन व बाइक की मांग पूरी न होने पर पति व सास, ससुर ने नवविवाहिता को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर मौजूद नवविवाहिता की छोटी बहन ने शोर मचाकर पड़ोसियों की मदद से बहन की जान बचाई। पीड़िता के पिता ने थाने पर ससुराली जनों के खिलाफ तहरीर दी है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुनीमाबाद निवासी रामपाल गौतम ने अपनी पुत्री संगीता का विवाह बंकी निवासी अनिल पुत्र रमेश के साथ मई 2015 में किया था। उन्होंने दहेज में बाइक व सोने की चेन देने का वादा किया था मगर खेती में घाटा होने के कारण वह दहेज की ये मांग पूरी नहीं कर सके। संगीता के मुताबिक दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण ससुराली जन आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे।
दो माह पूर्व भी ससुराली जनों ने उसकी पिटाई करके घर से भगा दिया था। मंगलवार रात संगीता अपनी छोटी बहन अनीता के साथ ससुराल में कमरे में बैठी थी। तभी उसका पति अनिल आया और बिना किसी बात के झगड़ा करने लगा। संगीता का आरोप है कि इसी दौरान उसकी सास ममता व ससुर रमेश भी आ गए। तीनों ने उसकी पिटाई की और उसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद छोटी बहन अनीता ने शोर मचाकर पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया और मामले की सूचना अपने पिता को दी। रात में बंकी पहुंचकर रामपाल दोनों पुत्रियों को लेकर घर आए और बुधवार सुबह जहांगीराबाद थाने में पति, सास व ससुर पर दहेज के लिए जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सदानंद ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।