फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Trapped in the dead of the farmer cultivator tractor

ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंसकर किसान की मौत

Mon, 16 Nov 2015 11:08 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खेत की जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंसकर एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मसौली थाना क्षेत्र के बनियातारा गांव में हुए इस हादसे में मृतक किसान के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना मसौली क्षेत्र के बनियातारा गांव के 30 वर्षीय किसान अरविंद कुमार पुत्र दयाराम के खेत में सोमवार सुबह ट्रैक्टर से जुताई की जा रही थी। उस समय किसान अरविंद ट्रैक्टर के कल्टीवेटर पर बैठे थे।
विज्ञापन


 तभी खेत में जुताई के दौरान अचानक लगे झटके के चलते अरविंद कल्टीवेटर के नीचे आ गए। जब तक चालक ट्रैक्टर रोकता तब तक किसान की कल्टीवेटर में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक किसान के तीन पुत्र है जिनके सर से अब पिता का साया उठ गया है। हादसे के बाद किसान के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ रायसिंह यादव का कहना है कि अभी इस मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है। कहा किसान की मौत एक हादसे में हुई है लेकिन फिर भी यदि परिवारीजन कोई शिकायत करते है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed