फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   three people beaten

विवाद में तीन को लाठी से पीटा

Thu, 24 Sep 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 24 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

घर के बगल गोबर डालने से नाराज पड़ोसियों ने दो महिलाओं व किशोरी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने तीनों घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी सिद्धौर भेजा, जहां से एक महिला को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

विज्ञापन


असंद्रा के धनौली मिश्रान गांव में मंगलवार की शाम को निर्मला पत्नी महादेव घर के समीप स्थित भूमि पर गोबर फेंकने गई थी। पड़ोसी अवधराम व सहजराम ने गोबर फेंकने से मना किया, न मानने पर निर्मला की पिटाई शुरू कर दी। मां को बचाने दौड़ी क्षमा (14) पुत्री महादेव व सास गुधुरा को लाठी-डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन


शोर सुनकर गांव वाले दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सिद्धौर पीएचसी भेजा जहां से निर्मला को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed