{"_id":"eba8c987157702ac4279da93a191b975","slug":"three-lac-s-theft-farmer-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से तीन लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर से तीन लाख की चोरी
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा गांव में बुधवार की रात घर की दीवार फांद चोरों ने कमरे व बक्से का ताला तोड़ करीब तीन लाख रुपये की नगदी जेवर व सामान पार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में की।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेेत्र ग्राम टांडा निवासी मो. इमरान पुत्र इदरीश व इनका परिवार बुधवार रात को घर के बाहर सो रहे थे। चोर घर के पीछे से दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए और कमरों व बक्सों का ताला तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये का नगदी, जेवर व अन्य सामान पार कर दिया।
बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठने पर कमरे व बाक्स का टूटा ताला, बिखरे कपड़े व सामान देख कर घरवालों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित के यहां रोना पीटना शुरू हो गया जिससे ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पीड़ित इमरान ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना का खानापूरी कर पीड़ित को कोरा आश्वासन देकर लौट गई। पुलिस की लापरवाही व उदासीन कार्यशैली से नाराज दर्जनों ग्रामीण मोहम्मदपुर खाला थाना पहुंचे और इमरान के यहां हुई चोरी के साथ-साथ अन्य चोरियों और इनका खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कराया। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।