{"_id":"226368670770e2cb88588bb20d57add9","slug":"three-killed-in-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में तीन की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी-गोंडा मार्ग पर दिवली गांव के पास एक खड़े ट्रक में बाइक से भिड़ गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस मृतक युवक के पास मिले मोबाइल फोन से के सहारे उनका पता लगाने में लगी है।
बाराबंकी-रामनगर मार्ग पर ग्राम दिवली के पास दूध डेयरी के पास शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे एक ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी। रामनगर से बाराबंकी की ओर आ रही एक तेज रफ्तार प्लेटिना बाइक (यूपी 32 एफएस 3814) सड़क किनाने खड़े ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई आशीष त्रिपाठी ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने तीनों घायल युवकों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की उम्र करीब 18 से 25 वर्ष के बीच है। किसी की शिनाख्त नहीं हो सकी। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थानाध्यक्ष पंकज सिंह बताया कि तीनों में से सिर्फ एक युवक के पास से मोबाइल फोन मिला है। जिसमें तीन नंबर फीड है। इस नंबर पर फोन मिलाया गया लेकिन किसी ने उठाया नहीं। बाइक में या युवकों के पास कोई कागज नहीं मिला है जिससे उनकी पहचान में मदद मिलती। बाइक के नंबर के जरिए आगे जांच की जाएगी।