फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Three die of drowning

दो भाइयों समेत तीन की  तालाब में डूबकर मौत

Mon, 10 Sep 2018 11:58 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Mon, 10 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three die of drowning
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : Amarujala

घर से खेत के लिए गए दो सगे भाई सहित तीन की तालाब में डूबने से मौत हो गई जबकि एक भाई को किसी तरह बचा लिया गया। घटना की सूचना पर पूरे गांव में मातम फैल गया। पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।   हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को घरकुंइया गांव के दो सगे भाई जितेंद्र (19) व नरेंद्र (12) पुत्र इंद्रजीत रावत अपने पड़ोसी विवेक (10) व दिनेश (12) पुत्र रामगुलाम के साथ खेत गए थे।

विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर नरेंद्र व विवेक अपने भाई दिनेश (12) के साथ तालाब में नहाने के दौरान डूबने लगे। इस दौरान जितेंद्र अपने भाई व साथी को बचाने के लिए कूद गया। पास के खेत में काम कर रही एक महिला ने अपनी धोती का पल्लू तालाब में फेंका जिसे पकड़कर दिनेश तो किसी तरह बाहर आ गया जबकि अन्य तीनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव में मातम पसर गया और चीख पुकार के बीच तालाब पर पहुंचकर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी पर विधायक बैजनाथ रावत, पंकज दीक्षित, प्रधान माताबदल रावत सहित भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मृतको के परिवारीजनों को सांत्वना दी। कोतवाल परशुराम ओझा का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली में रहकर नौकरी करता था जितेंद्र 
जितेंद्र दिल्ली में नौकरी कर परिवार का सहयोग करने के साथ छोटे भाई को गांव के निकट निजी स्कूल में पढ़ा रहा था। दिल्ली से दस दिन पहले घर आए जितेंद्र ने सोमवार को वापसी का टिकट लिया था, लेकिन भाई की जिद्द के चलते उसके साथ खेत चला गया और दोनों की जीवनलीला ही खत्म हो गई। गांव के प्राथमिक विद्यालय से लौटे विवेक इनके साथ खेत पर गया था। मौत से इनकी मां विद्यावती व सरोजकुमारी दहाड़े मारकर रो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed