फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   There was a murder of Pravesh in money transactions

पैसों के लेन देन में हुई थी प्रवेश की हत्या

Sat, 12 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 12 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
There was a murder of Pravesh in money transactions
एक हत्या आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा गांव में चार दिन पूर्व हुई प्रवेश कुमार की हत्या लेन-देन के विवाद में हुई थी। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्या के लिए दो लोगों को 25 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अभी पुलिस पकड़ में नहीं आ सके है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है।  
विज्ञापन


एसपी राजू बाबू सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में बताया कि 9 नवंबर को फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा मजरे भसुरिया निवासी प्रवेश कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक के गांव के ही निवासी ललित कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि आरोपी के दो साथी शिवमदन यादव निवासी ग्राम हाजीपुर थाना असंद्रा व रामसमुझ रावत निवासी ग्राम मलपुर थाना असंद्रा अभी पुलिस पकड़ में नहीं आ सके हैं। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने मृतक प्रवेश से 30 हजार रुपये उधार लिए थे जिसका ब्याज बढ़ने से यह पैसे 42 हजार हो गए थे।

इसके बाद प्रवेश ने पैसे देने के लिए कई बार ललित वर्मा की बेइज्जती कर दी थी। इसी से नाराज होकर ललित ने दो लोगों को 25 हजार रुपये की सुपारी देकर प्रवेश को शराब पीने के बहाने बुलाया और फिर वहां उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की है।


इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल विकास पांडेय, अनिल द्विवेदी, प्रमोद कुमार सिंह, जय प्रकाश सिंह, मैनेजर यादव, आनंद कुमार आदि पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है। सीओ फतेहपुर राजेश यादव ने बताया कि फरार दोनों हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed