{"_id":"8c45dd4a4c293155cc0631b2b715e2f3","slug":"theft-in-nri-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई के घर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 13 Jul 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ चोर पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाते हुए आए दिन वारदातों को अंजाम दे रहे है। रविवार रात चोरों ने शहर के एक कॉलोनी में बंद पड़े एक एनआरआई के मकान से लाखों का सामान उठा ले गए। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
कोतवाली नगर के गुलिस्तान-ए-शेर कालोनी निवासी तारिक अकील अपने परिवार के साथ दुबई में रहते है। करीब एक माह पूर्व इनकी मां भी दुबई चली गई थी। रविवार रात बंद बड़े तारिक के घर में दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। आस पास रहने वाले लोगों को जब इस मामले की जानकारी हुई तो पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन