फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   theft in Four Stores

चार दुकानों में चोरी

Mon, 13 Jul 2015 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 13 Jul 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रविवार रात बेखौफ चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाते हुए चोरों ने आवास विकास क्षेत्र में एक सराफ समेत चार दुकानों का शटर तोड़कर लाखों का सामान उड़ा ले गए। सुबह जानकारी पर पुलिस ने जांच की पर किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है। शहर में आए दिन होने वाली चोरी की वारदातों पर अंकुश न लगने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

चोरी की पहली वारदात रविवार देर रात आवास विकास में बीएसएनएल कार्यालय के पास दयाशंकर की मोबाइल की दुकान में हुई। यहां दुकान का शटर तोड़कर सात हजार की नकदी व करीब दस हजार का सामान चोरी हो गया। इसी कालोनी के रहने वाले नवीन वर्मा के मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर वहां से 8 हजार रुपये नकद व करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। बगल में ही सराफ संदीप रस्तोगी की दुकान पर पहुंचे चोरों ने शटर तोड़कर अंदर रखे करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात उठा ले गए। इसके बाद विकास भवन मार्ग पर राकेश यादव की किराना की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर करीब बीस हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह मामले की जानकारी होने पर इसकी शिकायत पुलिस से की गई। कोतवाल शशीकांत मिश्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाल ने कहा सभी मामलों में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

विज्ञापन

चोरी की वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश

शहर में आए दिन होने वाली चोरी की वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। आवास विकास में हुई घटना के बाद पहुंचे व्यापार मंडल के जिला महामंत्री रविनन खंचाजी, मनोज जायसवाल, चरनजीत सिंह, सुशील गुप्ता, राजेश गुप्ता, संतोष जायसवाल, कपिल आदि ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा न हुआ तो व्यापारी प्रदर्शन करेंगे। आवास विकास में हुई इस चोरी ने पुलिस की सक्रियता की पोल भी खोल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed