{"_id":"b0a57378652e3159348a6d5eb10059b1","slug":"the-young-man-s-murder-threw-dead-body-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर फेंका शव
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के शुगर मिल जंगल में एक युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। जंगल में बने एक खंडहरनुमा कमरे में युवक का शव शनिवार की सुबह बरामद होने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
कोतवाली नगर क्षेत्र में मंझपुरवा गांव के समीप स्थित शुगर मिल के जंगल में शनिवार की सुबह एक युवक का शव
बरामद होने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब 9 बजे जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए तो देखा कि वह बने एक खंडहरनुमा कमरे में युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसपी अब्दुल हमीद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने सीओ सिटी को निर्देश देते हुए कहा कि मामले में जल्द हत्यारों का पता लगाया जाए।
मृतक की शिनाख्त शुक्लई गांव के फय्याज (35) पुत्र इंतजार अली के रूप में हुई है। युवक की हत्या रॉड से हमलाकर की गई है। मौके से पुलिस को एक लोहे का रॉड व अन्य सामान बरामद हुआ है। जिस तरह से युवक का शव बरामद हुआ है उससे लगता है कि उसकी हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी मोमिना ने पुलिस को दी तहरीर पर दशहराबाग के लोगों को नामजद करने की बात कही है। बताया कि फय्याज शुक्रवार की शाम बाइक से घर से निकला था फय्याज की बाइक बड़ेल के पास नहर पर खड़ी मिली है। मृतक की पत्नी ने कहा कि फय्याज के पास डेढ़ लाख रुपये थे जिन्हें लूटने के बाद हत्या हुई है। मृतक के परिवारीजनोें ने वाट्सएप पर फोटो देखने के बाद ही उसकी पहचान करने की बात कही है।