{"_id":"4d870f9f8ff75f9f567f17a8147261d5","slug":"the-young-man-s-body-was-found-on-railway-track-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात मेें खाना खाकर घर से निकले एक युवक का शव गांव से दो किलोमीटर दूर रेल ट्रैक पर पड़ा मिला है।
सफदरगंज के किठूरी के मजरे ग्राम फत्तापुर के रहने वाले जयगणेश (35) बुधवार देर रात खाना खाकर टहलने निकले थे। जयगणेश रात को घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। इस बीच गुरुवार सुबह पता चला कि गांव से दो किलोमीटर दूर रेल ट्रैक पर किसी की लाश पड़ी मिली है। कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे तो पता चला कि वो लाश जयगणेश की ही है। ग्रामीणों ने बताया कि जयगणेश के परिवार में वह और उसकी भाभी शिवपता ही थे। सफदरगंज एसओ जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि जयगणेश के किसी ट्रेन की चपेट में आकर कटने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।