फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The young man's body was found hanging on tree

पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

Tue, 29 Dec 2015 11:19 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
सतरिख थाना क्षेत्र के लखैैचा गांव में मंगलवार सुबह पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी मिली। युवक के दोनों पैर जमीन से छू रहे थे। ऐसे में ग्रामीणों के साथ ही परिवारीजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


लखैचा गांव निवासी सालिकराम रावत के पुत्र सिपाहीलाल (20) सोमवार देर रात अचानक घर से कहीं चला गया था। मंगलवार सुबह सिपाहीलाल का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके पैर जमीन से छू रहे थे, इस वजह से परिवारीजनों के साथ ही गांव के लोग हत्या करके शव फंदे पर लटकाने की आशंका जता रहे हैं। मगर मृतक के परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


एसओ सतरिख जितेंद्र सिंह सेंगर का कहना है कि, मृतक के परिवारीजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed