{"_id":"56f81ecc4f1c1b0933f152d1","slug":"the-young-man-s-body-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव नदी में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव नदी में मिला
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकैतनगर (बाराबंकी)। दो दिन से लापता एक युवक का शव घाघरा नदी में मिला है। प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की बात कही जा रही है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना के बाद गांव मेें तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद कार्रवाई की जाएगी। खेतासराय निवासी शरफुद्दीन (20) पुत्र वकील का शव रविवार दोपहर घाघरा नदी में मिला।
ग्रामीणों ने युवक का शव मढ़ियामऊ गांव के पास नदी में उतराता देखा तो जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा। अभी तक मामले मेें किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
मृतक के परिवारीजनों के मुताबिक शरफुद्दीन 25 मार्च को घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा था। उसकी तलाश करने पर भी पता नहीं लग सका। रविवार को उसका शव मिला। शरफुद्दीन के सिर और चेहरे पर चोट के कई निशान थे।
इससे माना जा रहा है कि लोहे के राड से मारकर उसकी हत्या की गई। ग्रामीणों का कहना है कि शरफुद्दीन का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग था। 25 मार्च को वह युवती के साथ भाग निकला था। युवती का अभी पता नहीं लग सका है। युवती के परिवारीजन भी घर से लापता है। प्रेम-प्रसंग में शरफुद्दीन की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।