{"_id":"d76cb12427ea0be2f90c27d5fa43c932","slug":"the-young-man-killed-the-bodies-thrown-into-the-channel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर नाले में फेंका शव
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद के रोटी गांव में शुक्रवार रात रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में गए युवक की हत्या करके शव नाले में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह शव मिलने पर लोगों को वारदात का पता चला। परिवारीजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है मगर पुलिस ने अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रोटी गांव निवासी अलीम (35) पुत्र सलीम कढ़ाई करके परिवार का गुजारा करता था। शुक्रवार रात वह गांव में ही रिश्तेदार के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। जिसके बाद शनिवार सुबह गांव के नाले में अलीम का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने नाले में शव पड़ा देखा तो उसके परिवारीजनों व पुलिस को खबर दी।
पुलिस ने छानबीन की तो अलीम के गले में गमछा लिपटा मिला और सिर में चोट के निशान मिले। ऐसे में परिवारीजन आशंका जता रहे हैं कि सिर पर चाकू से वार करने के साथ ही गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। सीओ सिटी श्रीपाल यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।