फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   The young man immersed in pond

दोस्तों संग नहाने गया युवक तालाब में डूबा

Wed, 15 Jul 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 15 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया एक बालक अचानक गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगा। ग्रामीणों ने जब तक मौके पर पहुंचकर बच्चे को तालाब से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अंसद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर कस्बे में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाए बिना ही अंतिम संस्कार करवा दिया।

असंद्रा थाना क्षेत्र के सिद्धौर कस्बे के उत्तरी अंसारी मोहल्ला निवासी मेहताब (11) पुत्र जमील बुधवार दोपहर गांव में ही अपने कुछ साथियों के साथ तालाब में नहाने गया था। सभी बच्चे तालाब में नहा रहे थे उसी दौरान मेहताब अचानक गहरे पानी में जा पहुंचा।

विज्ञापन

अपने साथी को डूबता देख अन्य बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते और तालाब में डूब रहे बच्चे को बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची पर परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए ही शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। बालक की मौत के बाद उसके परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। थानाध्यक्ष रामजी यादव का कहना है कि पुलिस ने मामले मेें कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed